बंडा सिंचाई परियोजना के तहत पुनर्वास की राशि और आवासीय प्लाटों के वितरण में हुई अनियमितता को लेकर किसान ने कलेक्टर को दंडवत कर ज्ञापन सौपा

उल्दन गांव के किसान विस्थापन राशि की मांग

सागर कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने बंडा सिंचाई परियोजना के पुनर्वास कार्यों में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। मामला ग्राम पंचायत उल्दन, तहसील बंडा से जुड़ा हुआ है, जहाँ 6 लाख 36 हजार रुपये की पुनर्वास राशि और आवासीय प्लॉट के वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में रोष है।”
दरअसल सागर जिले के बंडा सिंचाई परियोजना अंतर्गत ग्राम उल्दन के ग्रामीणों ने आज सागर कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि बंडा सिंचाई परियोजना के अंतर्गत पुनर्वास के लिए स्वीकृत 6 लाख 36 हजार रुपये की राशि और प्लॉट कुछ चहेते लोगों को बांट दिए गए हैं, जबकि असली प्रभावित ग्रामीण आज भी इस सुविधा से वंचित हैं।

पंचायत द्वारा अधिकांश पात्र लोगों को छोड़कर चंद लोगों को ही राशि और प्लॉट दिए गए।
कुछ बाहरी लोगों ने गांव में आकर जबरन दस्तावेज़ बनवा लिएग्रामसभा के बिना ही निर्णय लिया गया, जिससे पारदर्शिता नहीं रही।
ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए पुनः पात्रता की जांच औरसही लोगों को लाभ देने की अपील की।
ग्रामीणों का कहना है कि
यदि उचित जांच नहीं हुई और पात्र ग्रामीणों को उनका अधिकार नहीं मिला, तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *